फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बनवाने से पहले यह खबर पढ़ लें

Fri, 07 Nov 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। पेंशन बनवाने के लिए अब आधार कार्ड नहीं चाहिए। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने स्पष्ट किया है कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना सहित विभाग की ओर से दी जा रही अन्य सामाजिक पेंशन प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड फिलहाल जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


यहां जारी वक्तव्य में जैन ने कहा कि अक्तूबर, 2014 की पेंशन का वितरण इस समय नवंबर में किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लाभपात्रों ने किन्हीं कारणों से अब तक अपनी पेंशन नहीं ली है, वे संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों या अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

विभाग द्वारा इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 22,26,221 लाभपात्र पेंशन या भत्ते प्राप्त कर रहे हैं।

अक्तूबर माह के सरकार द्वारा 220.94 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने लाभपात्रों से अनुरोध किया है कि वे अपने आधार कार्ड अवश्य बनवा लें, क्योंकि यह एक आवश्यक दस्तावेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें