राज हेल्थ क्लब, चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स फिजिक्स एसोसिएशन की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ट्राइसिटी चैंप और राज क्लासिक ग्रुप में आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 80 बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया।
वहीं राज क्लासिक प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से राष्ट्रीय स्तर के कुल 20 बॉडी बिल्डिर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जम्मू- कश्मीर से पीडीपी के नेता व स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर विकास भट्टी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले बॉडी बिल्डिर्स को मेडल देकर सम्मानित किया।
ट्राइसिटी चैंपियनशिप में विभिन्न छह वेट कैटेगरी में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 75 किलोग्राम के निशांत बंसल ने ओवरऑल ट्राइसिटी चैपिंयनशिप टाइटल पर कब्जा कर 21 हजार रुपये की ईनामी राशि प्राप्त की। वहीं राज क्लासिक प्रतियोगिता में पंजाब के प्रदीप वर्मा ने सभी बॉडी बिल्डिर्स को पछाड़ते हुए क्लासिक टाइटल पर कब्जा जमाया और 31 हजार रुपये की इनामी राशि प्राप्त की।