चंडीगढ़ में निरंकारी समागम होने जा रहा है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के छत्रछाया में 20 अक्तूबर (रविवार) यह समागम होगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड शाम माल के सामने के मैदान में संत समागम का आयोजन होगा। यह समागम दोपहर 3 से रात 8 बजे तक होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी, संयोजक मुखियों, सेवादल के खेत्रीय संचालकों, सेवादल के सदस्यों और भक्तों ने सामूहिक रूप में समागम को लेकर सेवा शुरू कर दी है। समागम परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई की जा रही है।
इस समागम में चडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और आसपास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस दिव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर सतगुरु के आशीषों से लाभान्वित होंगे। संत समागमों की महत्ता को धर्म, ग्रंथों में भी विशेष रूप में वर्णित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के नेतृत्व में ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी की तरफ इसे जन मानस तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है ताकि हर इंसान मानवीय गुणों को धारण कर परोपकार युक्त जीवन जीये।
विज्ञापन
ओपी निरंकारी ने सभी नगरवासियों को समागम के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस विशाल संत समागम में शामिल होकर सतगुरु माता एवं निरंकारी राजपिता के दिव्य दर्शनों और उनके प्रवचनों से प्रेरणा प्राप्त करके जीवन को सार्थक बनाएं।