हरियाणा में ब्लैक फंगस के 24 नए मरीज मिलने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 951 पहुंच गया है। इनमें से 746 मरीजों का मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है। एक दिन में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया। बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 84 तक पहुंच गई है।
गुरुग्राम, रोहतक और हिसार बने हॉटस्पॉट
गुरुग्राम, रोहतक और हिसार देश में ब्लैक फंगस के हॉटस्पॉट बने हैं। एक जून के बुलेटिन के अनुसार, अब तक गुरुग्राम में 237, रोहतक 224, हिसार में 220 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद 66, सिरसा 48, पानीपत 38, करनाल 30, अंबाला 8, भिवानी 6, फतेहाबाद 10, झज्जर 15, कैथल 3, नूंह 24, पंचकूला 9, रेवाड़ी 7 और यमुनानगर में ब्लैक फंगस के छह मरीज मिल चुके हैं।
746 हैं उचाराधीन, 121 स्वस्थ हुए
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 746 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें रोहतक 206, गुरुग्राम 169, हिसार 168, फरीदाबाद 50, सिरसा 29, पानीपत 34, करनाल 23, नूंह 21, पंचकूला 5, रेवाड़ी 7, यमुनानगर 5, अंबाला 8, भिवानी 4, फतेहाबाद 7, झज्जर 9 और कैथल जिले का एक मरीज है। वहीं, अब तक 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें गुरुग्राम में 50, हिसार 23, फरीदाबाद 16, सिरसा 12, रोहतक 9, यमुनानगर-भिवानी-कैथल-नूंह-पंचकूला 1-1, पानीपत-फतेहाबाद-करनाल 2-2 मरीज ठीक हो चुके हैं।