फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा रात्रि कर्फ्यू, रात 10 से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक

Tue, 06 Apr 2021 05:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लगा रात्रि कर्फ्यू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है। 



संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का एलान किया गया है। प्रशासक का यह आदेश बुधवार रात से लागू हो जाएगा। बदनौर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश दिया कि वह रात्रि कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत न दी जाए और न ही किसी तरह की पार्टी का आयोजन होने दिया जाए।
विज्ञापन


बदनौर ने सभी रेस्टोरेंट्स मालिकों को आदेश दिया है कि वह रात 10:00 बजे से पहले अपना काम बंद कर घर को लौट जाएं। इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बदनौर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू लगेगा या नहीं, यह लोगों के व्यवहार पर निर्भर करेगा। अगर लोग शहर में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो शहर में मजबूरन वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें