फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील्सन सर्वे की इस खास रिसर्च में पीजीआई को मिली दूसरी रैंकिंग

Thu, 24 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
विज्ञापन
शहर के पीजीआई को मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और पेशेंट केयर के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। नील्सन सर्वे और एक मैग्जीन ‘द वीक’ ने ये सर्वे संयुक्त रूप से किया है। 
विज्ञापन


पीजीआई को देश के 16 स्वास्थ्य संस्थानों में दूसरा सबसे बेहतरीन संस्थान आंका गया है। इससे पहले भी पीजीआई को ये तमगा मिल चुका है। इसके अलावा नील्सन बेस्ट हॉस्पिटल सर्वे के अनुसार पीजीआई रिसर्च फैकल्टी के मामले में भी दूसरे स्थान पर है। 

साथ ही डायबिटीक केयर, पल्मोनोलॉजी में दूसरे, पीडियाट्रिक्स, गायनेकोलॉजी व गेस्ट्रीयोंट्रोलॉजी में तीसरे, ऑर्थोपेडिक्स व एंकोलॉजी में चौथे और कार्डियोलॉजी में छठे स्थान पर रहा। वहीं शहर के अस्पतालों में पीजीआई पहले स्थान पर रहा। सर्वे में 18 शहरों के 2183 स्पेशलिस्ट व सामान्य प्रैक्टिशनर्स को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें डॉक्टर्स से ऑल इंडिया लेवल व जोनल स्तर पर पांच बेहतरीन मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पतालों, उनके अपने शहरों में पांच बेस्ट मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पतालों, संबंधित स्पेशिएलिटी वाले पांच श्रेष्ठ संस्थान, इंडिया व जोनल स्तर पर पांच टॉप कॉलेजेज और रिसर्च व आउटपुट के मामले में पांच उच्च स्तरीय हॉस्पिटल को लेकर उनकी राय जानी गइ थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें