फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाका मामला: आरोपी को लेकर जलालाबाद पहुंची एनआईए की टीम, तीन स्थानों पर की छानबीन

Wed, 17 Nov 2021 12:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)

सार

15 सितंबर को पंजाब के जलालाबाद में सब्जी मंडी से 100 गज की दूरी पर बम धमाका हुआ था। इस धमाके को सब्जी मंडी में करने की योजना थी लेकिन तय स्थान पर पहुंचने से पहले ही बाइक की ईंधन टंकी के नीचे लगे टिफिन बम में जोरदार धमाका हुआ और चालक की जान चली गई। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन टिफिन बम बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जलालाबाद बम ब्लास्ट में शामिल एक आरोपी को साथ लेकर मंगलवार को जलालाबाद पहुंची है। आरोपी ने एनआईए अधिकारियों को तीन जगह दिखाई है, जहां पर ब्लास्ट करने की योजना थी। ये तीनों जगह ही भीड़भाड़ वाली हैं। इसी साल 15 सितंबर को जलालाबाद की सब्जी मंडी के पास टिफिन बम से ब्लास्ट किया गया था, इसमें बम रखने जा रहा एक आरोपी बलविंदर सिंह निवासी गांव निहंगे वाले झुग्गे जिला फिरोजपुर की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


अभी तक सुरक्षा एजेंसियां ब्लास्ट से संबंधित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इनसे तीन टिफिन बम मिल चुके हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार एनआईए के एएसआई मनजीत सिंह अपनी टीम के साथ जलालाबाद ब्लास्ट कांड के एक आरोपी के साथ जलालाबाद पहुंचे थे। उक्त आरोपी ने टीम को बहामणी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी चौंक व पुरानी बहामणी चुंगी वाली जगह दिखाई। इन स्थानों पर टिफिन बम से ब्लास्ट करने की योजना थी। ये तीनों जगह भीड़भाड़ वाली हैं।

एनआईए के अलावा पंजाब की कई सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की तहकीकात कर रही हैं। जलालाबाद बम ब्लास्ट के छह आरोपियों को सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी हैं। जगरांव पुलिस जलालाबाद की सब्जी मंडी में ब्लास्ट करने वाले आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को मुक्तसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए आई है क्योंकि ब्लास्ट के बाद सुक्खा के साथी जगरांव के विभिन्न गांव में जाकर अपने साथियों के पास छिपे थे। 
विज्ञापन


जगरांव पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह व बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। जसवंत व बलवंत का सोमवार तक पुलिस रिमांड था, जो अब लुधियाना जेल में बंद है। रणजीत सिंह का 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड है। जबकि सुक्खा व मनजीत 18 नवंबर तक रिमांड पर हैं। आरोपी प्रवीन कुमार निवासी गांव धर्मूवाला जलालाबाद जिला फाजिल्का को मुक्तसर जेल से मोहाली की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। इसके बाद जगरांव पुलिस प्रवीन को पूछताछ के वास्ते लेकर आएगी। दो टिफिन बम सुक्खा व प्रवीन से मिल चुके हैं और तीसरा टिफिन बम जसंवत की निशानदेही पर गांव निहंगे वाले झुग्गे जिला फिरोजपुर से मिला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें