फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में मंगलवार तड़के NIA की रेड, मुक्तसर में अकाली नेता और बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर दी दबिश

Tue, 21 Feb 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। गिद्दड़बाहा में यूथ अकाली दल के नेता व ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खी किंगरा के निवास एवं फार्म हाउस पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
मुक्तसर में एनआईए की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार सुबह कई जगह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दबिश दी। मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। गिद्दड़बाहा में यूथ अकाली दल के नेता व ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खी किंगरा के निवास एवं फार्म हाउस पर दबिश दी गई। किंगरा का घर व फार्म हाउस एक साथ बना हुआ है। जहां टीम तड़के ही छापेमारी करने पहुंच गई। चर्चा है कि लखवीर सिंह किंगरा के गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लक्खी किंगरा के हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर छोटू भाठ के साथ संबंध है। उक्त गैंगस्टर पर कत्ल के कई मामले दर्ज हैं। हालांकि अभी रेड संबंधी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मंगलवार की सुबह से ही पंजाब के विभिन्न जिलों में एनआईए द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तफ्तीश की जा रही है।

फिरोजपुर, गुरुहरसहाए भी पहुंची टीम
इसके अलावा एनआईए टीम ने मंगलवार को गुरुहरसहाए, जीरा, फिरोजपुर व तलवंडी भाई के विभिन्न गांवों में दबिश दी। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। टीम ने घरों की तलाशी ली और परिवारिक सदस्यों से गहन पूछताछ की है।
विज्ञापन


जीरा के मरखाई निवासी जगदीश सिंह के घर पर एनआईए टीम ने दबिश दी है। यहां पर जगदीश नहीं मिला है। टीम ने उसके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की है। गांव मरखाई निवासी एक बुजुर्ग ने बताया कि उसके भाई के बेटे जगदीश के पास धर्म सिंह नामक व्यक्ति किसी काम के लिए आया था, उसी की लोकेशन के मुताबिक एनआईए ने छापेमारी की है, टीम को कुछ भी नहीं मिला है। इसके अलावा टीम ने जीरा के गांव बुईयां वाला में मंगलवार सुबह सात बजे मनदीप सिंह पुत्र नायब सिंह के घर पर दबिश दी है। जबकि मनदीप पिछले लंबे समय से मनीला में रह रहा है। जानकारों का कहना है कि मनदीप के तार गैंगस्टरों के साथ जुड़ने के कारण टीम ने घर पर छापेमारी की है। इसी तरह तलवंडी भाई के गांव करमित्ती, भंगाली में एनआईए टीम ने छापेमारी की है।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि एनआईए टीम ने विभिन्न केसों में फिरोजपुर जिले के गांव जोइयां वाला के अलावा कई गांवों में छापेमारी की है। एनआईए टीम के साथ पंजाब पुलिस ने भी भूमिका निभाई है। टीम ने पूछताछ करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
 
Trending Videos

बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर एनआईए की रेड 
बठिंडा के गांव मछाना के रहने वाले गैंगस्टर रम्मी मछाना के घर समेत कई जगहों पर मंगलवार सुबह एनआईए की टीमों ने रेड की। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने इसकी पुष्टि की। इसके अलावा मोगा में भी एनआईए की टीम ने गैंगस्टरों एवं उनके साथियों के घर छापामरी की है। इस बारे में भी मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन ने पुष्टि कर दी है। 

जानकारी के अनुसार एनआईए की एक टीम ने मंगलवार सुबह बठिंडा के गांव मछाना में दस्तक दी और सीधे गैंगस्टर रम्मी मछाना के घर पहुंची। एनआईए की टीम के गांव में आने का पता चलते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। टीम ने रम्मी के घर की तलाशी ली और परिजनों सदस्यों से पूछताछ भी की। वहीं मौड़ एरिया से संबंधित एक गैंगस्टर के घर पर भी रेड की गई है। मोगा में एनआईए की टीम ने रेड कर जांच शुरू की है। 

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना और मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन ने कहा कि एनआईए की टीमों ने उक्त जिलों में गैंगस्टरों एवं उनके साथियों के घर रेड की है लेकिन उक्त रेड के बारे में वे थोड़ी देर तक जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन

अबोहर और बल्लूआना में दो स्थानों पर छापेमारी
एनआईए की टीम ने मंगलवार को अबोहर के मॉडल टाऊन निवासी नरेश कुमार और बल्लूआना के गांव बिशनपुरा में दिलीप बिश्रोई के निवास पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी दोनों घरों के बाहर मौजूद थे। 



पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई के संबंध होने के कारण लॉरेंस से जुड़े लोगों के घर पर छापेमारी हो रही है। एनआईए की टीम ने मॉडल टाऊन निवासी नरेश कुमार के घर पर दबिश दी जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण जेल में बंद है और लारेंस बिश्रोई गैंग से उसका संपर्क बताया जा रहा है। नरेश के घर पर पहुंची एएनआई की टीम हर पहलू से जांच कर रही है वहीं घर के बाहर सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद है।      

बल्लूआना के गांव बिशनपुरा के पूर्व सरपंच दलीप बिश्रोई के घर पर भी एनआईए की टीम ने आज सुबह ही दबिश दी। पता चला है कि इस दौरान दलीप बिश्रोई घर में नहीं था लेकिन जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा उसके घर में मौजूद हर प्रकार के सामान का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इधर दलीप बिश्रोई के घर पर जांच एजेंसी की रेड पड़ते ही लॉरेंस के गांव दुतारांवाली के लोग भी सतर्क हो गए क्योंकि इससे पूर्व दलीप बिश्रोई व लारेंस बिश्रोई दोनों के घर एक साथ ही एनआईए की रेड पड़ी थी। समाचार लिखे जाने तक दोनों स्थानों पर एजेंसी की जांच जारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें