फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: जग्गू भगवानपुरिया के वकील के घर NIA का छापा, दो मोबाइल जब्त, कार्रवाई का विरोध भी हुआ

Tue, 18 Oct 2022 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वकील शैली शर्मा ने कहा कि एक केस में एक गैंगस्टर को बरी करवाया था। इसके बाद ही कई गैंगस्टर अपने केस उनके पास लेकर आ गए। वहीं वकीलों का कहना था कि न्याय की गुहार लगाने के लिए कोई भी उनके पास आ सकता है। इसमें जांच का कोई मामला नहीं बनता।
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित महिला वकील शैली शर्मा के घर छापेमारी की। लगभग तीन घंटे तक चली जांच के बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान टीम ने शैली शर्मा के दोनों मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट व जिला अदालत में वकीलों ने कामकाज ठप कर दिया।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि एनआईए बेवजह वकीलों को परेशान कर रही है। इस संबंध में उन्होंने एक शिकायती पत्र भी एनआईए को लिखा है। ज्ञात हो कि देश के अलग अलग राज्यों में एनआईए की टीम गैंगस्टर पर नकेल कसने के लिए छापेमारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार वकील शैली शर्मा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की वकील हैं। एनआईए की टीम सुबह छह बजे उनके सेक्टर-27 स्थित निवास पर पहुंच गई। आरोप है कि बिना किसी नोटिस के एनआईए की टीम ने उनकी घर में छापेमारी कर परेशान किया है। सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम ने शैली शर्मा से गैंगस्टर भगवानपुरिया से संबंधित मामलों को लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन


शैली शर्मा ने कहा कि एक केस में एक गैंगस्टर को बरी करवाया था। इसके बाद ही कई गैंगस्टर अपने केस उनके पास लेकर आ गए। वहीं वकीलों का कहना था कि न्याय की गुहार लगाने के लिए कोई भी उनके पास आ सकता है। इसमें जांच का कोई मामला नहीं बनता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें