फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar News: मुक्तसर में NIA ने दो स्थानों पर दी दबिश, गांव सिक्खवाला भी पहुंची जांच टीम

Wed, 17 May 2023 04:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

गांव सिक्खवाला में भी एनआइए की टीम एक सैनिक के घर में पहुंची। यहां भी टीम थोड़े समय ही जांच के लिए रुकी। सूत्रों से पता चला है कि सैनिक और मजदूरी करने वाले उसके दो भाइयों में से किसी एक के बैंक खाते में कहीं से 25 लाख की फंडिंग हुई है। इसी को लेकर एनआइए ने सैनिक व उसके भाइयों के घर में दबिश दी थी।
विज्ञापन
मुक्तसर में NIA का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुक्तसर में दो जगहों पर दबिश दी। एनआईए की टीम ने मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर धार्मिक संस्थाओं से जुड़े नेता रमन भंगचढ़ी व मलोट के गांव सिखवाला में एक सैनिक के घर में दबिश दी।

विज्ञापन


एनआईए की टीम सुबह पांच बजे ही मुक्तसर में पहुंच गई थी। इस दौरान रमन भंगचढ़ी के घर करीब आधा घंटा सर्च अभियान चला। रमन भंगचढ़ी के अनुसार लगभग आधा घंटा चले इस सर्च अभियान में एनआईए टीम को उन्होंने पूरा सहयोग दिया। टीम ने उनसे जो सहयोग मांगा, उन्होंने दिया। टीम कुछ साथ नहीं लेकर गई।

उधर, गांव सिखवाला में भी एनआइए की टीम एक सैनिक के घर में पहुंची। यहां भी टीम थोड़े समय ही जांच के लिए रुकी। सूत्रों से पता चला है कि सैनिक और मजदूरी करने वाले उसके दो भाइयों में से किसी एक के बैंक खाते में कहीं से 25 लाख की फंडिंग हुई है। इसी को लेकर एनआईए ने सैनिक व उसके भाइयों के घर में दबिश दी थी। गौरतलब है कि एनआईए ने गैंगस्टर और आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए प्रदेश भर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


सिखवाला से युवक को लिया हिरासत में
मुक्तसर के गांव सिखवाला से एक युवक को एनआईए ने हिरासत लिया। बताते हैं कि उक्त युवक सैनिक का भाई है और खुद पेंटर है। युवक के पिता शिंगारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा पेंटर है। आज एनआईए की टीम घर आई और किसी का विदेशी रुपया उनके खाते के जरिए निकाले जाने की बात कही। साथ ही टीम उसके बेटे को साथ ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें