फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 19 और 20 मई को ही होगी सेमेस्टर परीक्षा, परीक्षा केंद्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के चलते एक दिन पहले पीयू प्रशासन ने 19 और 20 मई को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। पीयू ने मंगलवार को नया नोटिस जारी करते हुए परीक्षा स्थगित के फैसले को रद्द कर दिया है। परीक्षा तय समय पर ही होगी, लेकिन 20 मई के लिए पीयू में बने परीक्षा केंद्रों को अब बदल दिया है। पीयू की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन विद्यार्थियों की परीक्षा का केंद्र पीयू में आर्ट्स ब्लॉक-1, इमरजिंग एरिया बिल्डिंग, वनस्पति विज्ञान विभाग के पास, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट है, उनका केंद्र बदलकर डीएवी कॉलेज-10 में बनाया गया है।वहीं जिन विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र आर्ट्स ब्लॉक-2, आर्ट्स ब्लॉक-3, आर्ट्स ब्लॉक-4 और गुरु तेग बहादुर भवन, यूएसओल के सामने है, उनका परीक्षा केंद्र बदलकर पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 में बनाया गया है। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि बदले हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय से एक घंटा पहले पहुंचें, जिससे उन्हें सिटिंग प्लान समझने में मुश्किल न हो। वहीं बीए-बीकॉम एलएलबी की 20 मई को होने वाली परीक्षा को अभी स्थगित किया गया है। परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी। पीयू में दीक्षांत समारोह के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें