फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 करोड़ की हेरोइन का मामला: NIA ने अमृतपाल को अदालत में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अप्रैल 2022 में कस्टम विभाग ने अमृतसर में 102 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी थी। इस मामले में एनआईए ने 15 दिसंबर को तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाल से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुलेठी की आड़ में अफगानिस्तान से 700 करोड़ से अधिक की हेरोइन तस्करी करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तरनतारन निवासी एवं आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एनआईए ने इस मामले में आरोपी आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल सिंह को 15 दिसंबर को तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाल से गिरफ्तार किया था। उससे इस मामले में काफी पूछताछ की गई है। अप्रैल 2022 में कस्टम विभाग ने अमृतसर में 102 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी थी। 

हेरोइन की यह खेप अटारी-वाघा सीमा के रास्ते मुलेठी की आड़ में अफगानिस्तान से मंगवाई गई थी। जब इसकी जांच की तो मुलेठी की बोरियों से हेरोइन मिली थी। इस मुलेठी और हेरोइन की खेप का संबंध दिल्ली के कुछ लोगों से भी था। जांच में तरनतारन जिले के गांव करमूवाल में रहने वाले आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल की भूमिका भी मिली। इसके बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें