फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA का एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह के 12 गुर्गों के खिलाफ दो पूरक आरोप पत्र दाखिल, सात भगोड़ा घोषित

Wed, 09 Aug 2023 10:54 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अधिकारी ने कहा कि लांडा कनाडा से आतंकी-आपराधिक सिंडिकेट को संभाल रहा है। वह भगोड़ों व गैंगस्टरों को आश्रय व धन मुहैया कराने के अलावा प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तियों और पेशेवरों की हत्याओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है।
विज्ञापन
एनआईए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह के 12 प्रमुख सदस्यों के खिलाफ दो पूरक आरोप पत्र दायर किए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। ये पूरक आरोप पत्र आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क से जुड़े मामले में दाखिल किए गए हैं। 

विज्ञापन


इससे जुड़े घटनाक्रम में एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में सात भगोड़े लोगों को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसमें खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का सूचीबद्ध आतंकी अर्शदीप डल्ला का भी नाम शामिल है। 

पूरक आरोप पत्र में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन, प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का लखबीर सिंह उर्फ 'लांडा' और बंबीहा गिरोह के नौ सदस्यों के नाम शामिल हैं। पिछले साल 26 अगस्त को एनआईए ने दो मामले दर्ज किए थे। अब इन मामलों में आरोपपत्रित आरोपियों की कुल संख्या 38 हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 21 और 24 मार्च को एनआईए ने बंबीहा गिरोह के 12 और लॉरेंस गिरोह के 14 गुर्गों के खिलाफ दो अलग-अलग आरोप पत्र दायर किए थे। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पहला पूरक आरोप पत्र दलीप कुमार बिश्नोई उर्फ 'भोला' और सुरेंद्र सिंह उर्फ 'चीकू' के खिलाफ दायर किया गया था। लखबीर सिंह लांडा अभी फरार है। लांडा हरविंदर सिंह उर्फ 'रिंदा', लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का करीबी सहयोगी है।

अधिकारी ने कहा कि लांडा कनाडा से आतंकी-आपराधिक सिंडिकेट को संभाल रहा है। वह भगोड़ों व गैंगस्टरों को आश्रय व धन मुहैया कराने के अलावा प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तियों और पेशेवरों की हत्याओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है।

वहीं भोला और चीकू आरोप पत्रित आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल, काला जठेड़ी और उनके सहयोगियों अनिल छिप्पी और नरेश सेठी के करीबी सहयोगी हैं। वे हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं और लॉरेंस आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क को रसद और वित्तीय सहायता भी प्रदान करते हैं।

लॉरेस, बंबीहा और लांडा गैंग पर आतंक और जबरन वसूली की लहर फैलाने और प्रमुख जाने-माने सामाजिक व धार्मिक नेताओं, डॉक्टरों, व्यापारियों और पेशेवरों की लक्षित हत्याओं के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जबरन वसूली, धमकी व आपराधिक साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन

लखबीर सिंह लांडा पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के संपर्क में है। वहीं कनाडा, नेपाल और अन्य देशों में मौजूद खालिस्तान समर्थक तत्वों के साथ भी उसके संपर्क हैं। दूसरे पूरक आरोप पत्र में एनआईए ने बंबीहा गिरोह के नौ सदस्यों पर आरोप लगाए हैं। इनमें सुखदूल सिंह उर्फ "सुखा दुनेके", छेनू पहलवान, दलेर कोटिया, दिनेश गांधी और सनी डागर उर्फ 'विक्रम' का नाम शामिल है। सुखदूल और सनी आतंकी अर्शदीप डल्ला के प्रमुख सहयोगी हैं।

दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत ने डल्ला समेत सात आरोपपत्रित आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया। ये सभी संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, फिलीपींस और कनाडा समेत विदेशों से इन संगठित आतंक और अपराध सिंडिकेट के विभिन्न सरगनओं और गुर्गों के पूर्ण 'संचार और नियंत्रण केंद्र' के रूप में काम कर रहे हैं।

एनआईए ने कहा कि वे गायकों, उद्योगपतियों, राजनीतिक पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को धमकाने और आतंकित करने के लिए जेलों में बंद विभिन्न गिरोह के सरगनाओ के साथ मिलकर उनसे पैसे वसूलने की साजिश रच रहे हैं, यहां तक कि पैसे न देने पर उनकी हत्या तक कर रहे हैं। सातों भगोड़े गिरोह के फरार गुर्गों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करा रहे हैं। वहीं फिरौती व रंगदारी की रकम का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और भारत में सक्रिय बंबीहा गिरोह समेत अन्य गैंग को रसद सहायता प्रदान करने में करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें