फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ग्रेनेड हमला: बग्गा सिंह पर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, बीकेआई से जुड़े तार

Thu, 14 Aug 2025 11:11 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई चंडीगढ़

सार

 अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमले को लेकर  एनआईए ने सिरसा निवासी एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीद दाखिल की है। स हमले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के निवासी बग्गा सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट पर जनवरी 2025 में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल होने के लिए चार्जशीट दाखिल की गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की। बग्गा सिंह ने फरार आरोपी मंदीप सिंह उर्फ मक्का के साथ मिलकर अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट पर हथग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। 
विज्ञापन


बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े तार

 जांच में पता चला कि बग्गा सिंह को अमेरिका में रहने वाले ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक तस्कर सरवन सिंह उर्फ भोला ने भर्ती किया था, जो बीकेआई के ऑपरेटिव हैप्पी पास्सियन का सहयोगी है। पास्सियन ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। सरवन भोला ने न केवल ग्रेनेड की आपूर्ति की, बल्कि भारत में आरोपियों को आतंकी फंडिंग भी प्रदान की। यह सब एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए हुआ।

आरोपियों के आपसी संबंध

सरवन भोला एक अन्य एनआईए मामले में वांछित है और मंदीप सिंह उर्फ मक्का उसका सगा भाई है। बग्गा सिंह का भी भोला से दूर का रिश्ता है और वह अमृतसर में ड्रग्स की आपूर्ति में शामिल था। एनआईए ने अप्रैल 2025 में इस मामले को अपने हाथ में लिया और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में जां को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंजाब में विदेशी छात्र पर हमला: हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, हालत गंभीर, गुरु काशी यूनिवर्सिटी की घटना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें