फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन समाप्त, दिवाली तक लंबित वेतन वृद्धि और एरियर मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ का लंबित वेतन वृद्धि और एरियर की मांग को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। जीएमएसएच-16 के सामने धरने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फाइल से आपत्तियां हटाकर इसे स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा गया है। कर्मचारियों ने दिवाली से पहले मांगें पूरी होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के तीसरे दिन विभागीय अधिकारियों ने संघ प्रतिनिधियों से बैठक की। जानकारी मिलने के बाद संघ ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। संघ के महासचिव अमित कुमार ने कहा कि फाइल की प्रगति पर नजर रखी जाएगी। प्रधान बबीता रावत ने दिवाली से पहले सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में जीएमएसएच-16 सहित विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें