अमर उजाला फाउंडेशन व सोहाना हास्पिटल की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में आए रक्तदाताओं को 23 मार्च को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
कैंप में अमर उजाला की ओर से एक प्रशस्ती पत्र भी डोनर को दिए जाएंगे। इस बारे में रक्तदाताओं को जल्द ही सूचना दे दी जाएगी। इसके अलावा ब्लड डोनेट करने वाले डोनर के नाम आज प्रकाशित किए जाएंगे।
मेमोग्राफी की रिपोर्ट 15 दिन में
जिन महिलाओं में पीजीआई की वैन में स्क्रीनिंग कराई है, उनकी रिपोर्ट 15 के दिन के भीतर आ जाएगी। पीजीआई के
डाक्टरों ने बताया कि इसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 15 दिन लगते हैं। रिपोर्ट तैयार होते ही इसकी सूचना अमर उजाला प्रकाशित करेगा, ताकि वे अपनी रिपोर्ट ले सकेंगे।