फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मांगे रिटायर्ड जजों के नाम

Mon, 10 Mar 2014 02:38 PM IST
सुमेश ठाकुर/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी (एचपीसीए) में चेयरमैन की नियुक्ति के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जजों की नियुक्ति का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह इस पद पर नियुक्ति के लिए रिटायर्ड जजों के पैनल से नाम प्रस्तावित करे।

हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 7 अप्रैल के लिए निर्धारित की है। अधिवक्ता एच सी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में यह मामला उठाया है।

दाखिल याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी में जवाबदेह लोगों की नियुक्ति की जाए। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब और चंडीगढ़ को भी प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें