ग्रेटर मोहली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरोसिटी के उन प्लॉट विजेताओं पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने अभी तक भी अपने प्लॉटों की बकाया किश्तें नहीं भरी हैं। गमाडा ने उन्हें 15 दिनों में रहती किश्तें पनेल्टी एवं जुर्माने सहित भरने के आदेश दिए हैं।
वरना गमाडा द्वारा प्लॉट विजेता को अलॉटमेंट पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। साथ ही लैटर ऑफ इंटेंट के नियमों तहत बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्लॉट तक कैंसिल हो सकते हैं। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक 24 और 25 जून को जो लोग प्लॉट जीतने में कामयाब रहे हैं।
गमाडा द्वारा अब उन्हें अलॉटमेंट पत्र जारी किए जाने हैं। लेकिन गमाडा अधिकारियों के ध्यान में आया है कि सैकड़ों लोग ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक भी अपनी रहती किश्तें नहीं भरी हैं।
इसके बाद अधिकारियों की एक आपात मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया ऐसे लोगों को रहती किश्तें भरने के लिए एक मौका दिया जाना चाहिए।
इसके बाद सर्वसम्माति से अधिकारियों ने ऐसे लोगों को किश्तें भरने का मौका दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जो लोग निर्धारित समय में भी किश्तें नहीं भरेंगे।
उन्हें गमाडा द्वारा डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे लोग गमाडा की आने वाली स्कीमों में भी आवेदन नहीं कर पाएंगे। साथ ही लैटर आफ इंटेंट के नियमों मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
मानसून से धीमा पड़ा एयरेसिटी का विकास
बारिश का मौसम शुरू होने से एयरोसिटी के विकास कार्य थोड़े धीमे पड़ गए हैं। एयरोसिटी जाने वाली सड़क पर बनाए जा रहे पुल के काम की रफ्तार भी थोड़ी धीमी पड़ गई है।
पुल तैयार होने में अभी दो से तीन महीने लग सकते हैं। इसके अलावा एयरोसिटी के इंटरनल रोड का काम भी चल रहा है। गमाडा को उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
महानगरों की तर्ज पार्क और पानी की टंकिया
गमाडा द्वारा एयरोसिटी में बनाए जा रहे पार्क महानगरों की तर्ज पर बनाए जा रहे हैं। पार्कों में जहां आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। वहीं हरेक पार्क में प्ले सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके अलावा हर ब्लॉक के लिए अपनी पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके अलावा ट्यूबवेल लगाने की प्रकिया भी शुरू हो गई है।