फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेडिकल कॉलेज के वॉशरूम में नवजात का शव मिला, युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉशरूम में नवजात का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर-56 की रहने वाली अविवाहित है, जिसने सामाजिक डर और बदनामी के कारण गर्भावस्था की बात परिवार से छिपाकर रखी थी। 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉशरूम के फ्लश में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल की सफाई कर्मचारी उर्मिला के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल रिकॉर्ड और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और चार दिन में आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ संबंध में थी, लेकिन गर्भवती होने के बाद युवक ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके चलते उसने गर्भ की जानकारी परिवार से छिपाए रखी। 18 अप्रैल को पेट दर्द होने पर वह अपने भाई के साथ अस्पताल पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों को गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी। इलाज के दौरान वह वॉशरूम गई, जहां उसने अकेले बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद वह नवजात को वहीं छोड़कर चुपचाप अस्पताल से चली गई।
बाद में वॉशरूम का फ्लश जाम होने पर सफाई कर्मचारी को नवजात का शव मिला, इसके बाद मामला सामने आया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती ने पूछताछ में डर और घबराहट के चलते ऐसा कदम उठाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में फेज-6 चौकी इंचार्ज नवदीप सिंह का कहना है कि पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज था। अब युवती की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें