फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू-ईयर जश्न: टल्ली होने पर घर छोड़कर आएगी कैब

Tue, 17 Dec 2013 10:49 AM IST
अरविंद बाजपेयी/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू इयर के जश्न के दौरान लड़कियों की सुरक्षा के लिए डिस्कोथेक्स ने कई इंतजाम किए हैं। पिछले दिनों टल्ली युवती को बाहर फेंकने का मामला सामने आने के बाद शहर के कई डिस्कोथेक्स ने व्यवस्था में सुधार किया है।
विज्ञापन


संचालकों के अनुसार जश्न के दौरान अगर कोई लड़की टल्ली होकर बहकती है तो उसे कैब से उसके घर पहुंचाने का इंतजाम किया जाएगा। लेडीज बाउंसर डिस्कोथेक में लड़कियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन


ये हैं इंतजाम

टेन डाउनिंग स्ट्रीट, आल्टियस होटल
-गर्ल्स के लिए लेडी बाउंसर
-नशे में होने पर प्रवेश नहीं
-नशे में होश खोने पर पूरे प्रोटेक्शन के साथ घर पहुंचाने की व्यवस्था

न्यू ईयर पार्टी के दौरान हम गर्ल्स को पूरा प्रोटेक्शन देंगे। लेडी बाउंसरों की संख्या तो दोगुना कर दिया जाएगा।
गिन्नी चावला, एमडी, होटल आल्टियस

स्कोर डिस्कोथेक
-ब्लैक कैट की पूरी सिक्योरिटी
-अकेली लड़की को इंट्री नहीं
- गर्ल्स को 12 बजे के बाद शराब नहीं
-कैब की व्यवस्था, ज्यादा नशे में होने पर भेजेंगे घर।

न्यू ईयर पार्टी के दौरान लड़कियों के लिए सुरक्षा का इंतजाम है। हमने कैब की व्यवस्था की है।  
जीएस कपूर, जीएम,  स्कोर

एरीजोना
-कपल इंट्री ही होगी, अकेली लड़की को प्रवेश नहीं।
-गर्ल्स को ज्यादा शराब नहीं सर्व की जाएगी।
-नशे में होने पर सीधे घर भेज दिया जाएगा।

हमारा न्यू ईयर सेलिब्रेशन कपल के लिए होता है। न्यू ईयर पर हम सिंगल गर्ल्स की इंट्री नहीं करते।  
रमेश कुमार,  मैनेजर, एरीजोना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें