फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश के साथ नव वर्ष की शुरुआत, कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के साथ शहरवासियों की नए साल की शुरुआत हुई। मौसम में ठंडक घुलने से दिन का तापमान एकदम से कम हो गया। ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई और शहर में कई जगह धुंध रही। ठंड के बावजूद लोग नया साल मनाने के लिए सुखना लेक, रॉक गार्डन सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। वहीं, कोहरे की वजह से चंडीगढ़ से पांच जाने वाली और एक आने वाली उड़ानें रद्द की गईं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.7 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में आए इस बदलाव से अब बारिश के बाद कोहरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घनी धुंध हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश करीब 13.7 एमएम रिकार्ड की गई। बारिश चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हुई।
विज्ञापन



मौसम का पूर्वानुमान

02 जनवरी 9 17
03 जनवरी 8 15
04 जनवरी 7 16
05 जनवरी 7 17
06 जनवरी 6 18

मौसम के पिछले तापमान
एक जनवरी
वर्ष 2025 15.0 9.7
वर्ष 2024 11.3 8.7
वर्ष 2023 16.8 7.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें