फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मंदिरों में ऐसे होगी नए साल की शुरुआत, आप भी शामिल हों

Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर पंचकूला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कहीं भजन संध्या तो कहीं भव्य आरती होगी। नववर्ष की शुरूआत भजनों और मंत्रों से होगी। चंडीगढ़ में मंदिर कमेटियों ने इसकी पूरी तैयारी की ली है। नववर्ष को मंगल करने और पूरा वर्ष शहर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना मंदिरों में होगी। सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर में नववर्ष का आगमन के पर 31 दिसंबर रविवार की रात को भव्य आयोजन होगा। साईं विशाल दास भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। मंदिर परिसर स्थित द्वारकामाई में रात 12 बजे प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-20 चंडीगढ़ में जय गोपाल संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को ‘आओ सब मिलकर नया साल मनाए राधा रानी के संग’ कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भव्य आयोजन होगा। मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होगा।

भजन गायक सुनील ध्यानी भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। आरजे संकीर्तन मंडल और आरडबल्यूए सेक्टर-32 की ओर से एक शाम कान्हा के नाम का आयोजन किया जा रहा है। संकीर्तन मंडल की प्रधान रंजना अग्रवाल ने बताया कि समारोह रात आठ बजे शुरू होगा। ताऊ तेजपाल करनाल वाले भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। मंच का संचालन गिरिवर शर्मा करेंगे। समारोह में शहर की राजनीतिक हस्तियां के अलावा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पहली जनवरी को यह होगा कार्यक्रम...
नववर्ष यानि पहली जनवरी को सेक्टर-29 के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भजनों की अमृतवर्षा होगी। शाम में भजनों की अमृतवर्षा के बाद रात नौ बजे विशाल भंडारा का आयोजन होगा। सेक्टर-45 स्थित गोशाला में हवन और भजन के अलावा भंडारा का आयोजन होगा। गोशाला संचालित करनेवाली संस्था गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि मोहाली के गोशाला में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

चढ़दा साल मनसा माई दे नाल होगा.....
नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर के पटियाला मंदिर और प्राचीन सती मंदिर में माता की चौकी, सुर भी होगा ताल भी होगा, चढ़दा साल माता मनसा माई दे नाल होगा। इस मौके पर अमनदीप पाठक एंड पार्टी की ओर से भक्ति संगीत पेश किए जाएंगे। सात बजे से इसकी शुरुआत होगी। उधर, माता मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से पटियाला मंदिर में देशबंधु एंड पार्टी की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। एक जनवरी की सुबह 10 बजे से माता मनसा देवी गऊशाला में हवन और यज्ञ का आयोजन होगा। गुरुद्वारा नाडा साहिब में भी नव वर्ष के मौके पर हरियाणा-पंजाब सहित आसपास के प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें