फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कहीं कॉकटेल पार्टी, तो कहीं सूफी संगीत से होगा नए साल का स्वागत

Sun, 31 Dec 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिब्रेट करती लड़कियां
विज्ञापन
नए साल के मौके पर मोहाली के होटलों, पव व डिस्को में स्पेशल प्रोग्राम रखे गए है। जहां पॉप सिंगर से लेकर सूफी कलाकार सुरों से शाम सजाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ बी स्थित सेकेंड वाइफ रेस्टारेंट में  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां ड्रिंक, शॉटस, माकटेल,कॉकटेल व सिंगर लाइव परफॉरमेंस देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसी तरह खरड़ स्थित होटल अरिस्टा में नए साल के जश्र की पूरी तैयारी है। यहां पर लाइन बैंड की धमाकेदार परफारमेंस से नए साल का स्वागत होगा।
विज्ञापन


नया गांव करौरां स्थित फारेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में भी नए साल के उपलक्ष्य में 2018 काउंटडाउन नाम से पार्टी होगी। यहां पर इंटरनेशनल बैली डांसर, लैटिन डांसर समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं, डीजे अपने संगीत से लोगों को झूमने क लिए मजबूर कर देंगे। इसी तरह सेक्टर-70 स्थित  अरेबिक रेस्ट्रो लॉज में 2018 राउंड द क्लॉक नाम से पार्टी होगी। पार्टी शाम आठ बजे शुरू हो जाएगी। वहीं, इसके लिए हर वर्ग के लिए अलग अलग चार्जेस तय किए गए हैं। सभी जगह पार्टी का समय आठ बजे ही रहेगा। वहीं, रात एक बजे सारे समागम संपन्न हो गए।  दूसरी तरफ सारे धार्मिक स्थानों में नए साल के उपलक्ष्य में समागम होंगे।

जीरकपुर के होटलों और क्लबों में न्यू ईयर पर रहेगी धूम
रविवार को रात 8 बजे जीरकपुर के होटलों, क्लबों एवं रिजार्ट के अंदर न्यू ईयर-2018 को लेकर धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, होटलों के अंदर लाइव बैंड से लेकर डीजे नाइट पार्टियां आयोजित की जाएगी। जबकि पटियाला रोड पर पंजाबी सिंगर अपनी लाइव परफार्मेंस से लोगों को मनोरंजन करेंगे। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित होटल पार्क प्लाजा की पीआर अदिति शर्मा ने 31 दिसंबर की रात 8 बजे उनके यहां जश्न की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर न्यू ईयर डैशज् नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इंटरनेशनल ढोली, पंजाबी सिंगर के अलावा डांस ग्रुप अपनी परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, फर्स्ट फ्लोर पर किड्स जोन के अलावा दर्शकों के लिए लाइव बैंड का इंतजाम किया गया है। जबकि सेकेंड  फ्लोर फ्री स्पिरिट नामक डीजे नाइट पार्टी का आयोजन किया गया है। वहीं, होटल रमाडा में रूद्राक्ष नामक लाइव बैंड अपनी परफार्मेंस देंगे। जबकि लोगों के लिए डीजे नाइट पार्टी का भी आयोजन किया गया। इन सबके अलावा जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित जीएम रिजार्ट में मशहूर पंजाबी सिंगर जैज धामी अपनी लाइव परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और न्यू ईयर का स्वागत करेंगे।

पांच क्लबों में डीजे नाइट पार्टी का रहेगा इंतजाम
जानकारी के अनुसार, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गलोबल बिजनेस पार्क मॉल में बने डिस्कोथेक होप हाईवे, जंकयार्ड और अल्माज क्लब में युवाओं के लिए स्पैशल डीजे नाइट पार्टी का आयोजन किया गया है। इसी तरह, जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर रोड पर स्थित डिस्कोथेक हिपनोटिक्स में डेजर्ट रोज न्यू ईयर-2018 नामक पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रॉयल सेलीब्रेशंस, रशियन डांसर, फायर शो, रेड कारपेट एंट्री के अलावा अनलिमिटेड फूड का तडक़ा लगाया जाएगा। जबकि बिग बाजार में स्थित डिस्कोथेक वेनम में युवाओं के स्पैशल डीजे नाइट पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें