फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इंदौर जाने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू

Fri, 07 Feb 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रेलमंत्री एवं स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने बंसल ने शुक्रवार शाम इंदौर के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


इस ट्रेन के चलने से उज्जैन के महाकालेश्वर और इंदौर के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा हो जाएगी।

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन हर शुक्रवार शाम 7:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:35 बजे इंदौर पहुंचाएगी। बंसल ने कहा कि इस ट्रेन को अभी सप्ताह में एक दिन चलाया जा रहा है। भविष्य में कोशिश होगी कि यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चले।
विज्ञापन


पार्किंग का होगा विस्तार
इस मौके पर डीआरएम अंबाला अनिल कठपाल ने कहा कि चंडीगढ़ स्टेशन पर पार्किंग का विस्तार भी किया जाएगा। स्टेशन पर पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए यहां बाहर की तरफ के खाली पड़े एरिया में पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों के चलते रुकी है कालका-कटरा ट्रेन
पिछले रेल बजट में घोषित ट्रेनों में से अब बस एक ही ट्रेन बची है। कालका से कटरा के लिए चलने वाली यह ट्रेन फिलहाल सुरक्षा कारणों की वजह से रुकी है।

उद्घाटन के मौके पर बंसल ने कहा कि ट्रेन को चलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। इसको अभी कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी(सीआरएस)से क्लीयरेंस नहीं मिल सकी है।

सीआरएस से मंजूरी मिलने के बाद ही इसे चलाया जाएगा। यह ट्रेन चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्घालुओं को काफी सुविधा हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें