फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब न्यू चंडीगढ़ में बिजली की नो टेंशन, ये होगी नई व्यवस्था

Tue, 17 Nov 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ में चौबीस घंटे बिजली की सुविधा मुहैया करवाने के लिए गमाडा का थिंक टैंक पूरी प्लानिंग से जुट गया है। इसके पहले चरण में गमाडा ने वहां पर सब स्टेशन की बिल्डिंग बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो जनवरी के पहले हफ्ते से वहां काम शुरू हो जाएगा। यह सारा काम रिकॉर्ड चार महीने में पूरा होगा। गमाडा की ओर से इस काम को प्राइवेट कंपनी द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


गमाडा के अधिकारियों की माने तो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी उसी कंपनी को दी जाएगी, जो निर्धारित मानकों को पूरा करेगी। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार न्यू चंडीगढ़ की प्लानिंग अगले 25 साल को ध्यान में रखकर कर रही है। आने वाले समय में वहां पर 400 एमबी बिजली की आवश्यकता पड़ेगी।

ऐसे में वहां पर 220 केवी के दो ग्रिडों की जरूरत हैं। इसी कड़ी में गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में सब स्टेशन बिल्डिंग स्थापित करने का फैसला लिया गया है। इससे न्यू चंडीगढ़ स्थित इको सिटी एक और दो को बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य इलाके में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बिल्डिंग बनाने के लिए गमाडा की तरफ से जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


एजुकेशन सिटी व मेडिसिटी भी है शान
गमाडा की ओर से न्यू चंडीगढ़ को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उक्त इलाके का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उसके हिसाब से ही इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है। न्यू चंडीगढ़ में गमाडा की ओर से एजुकेशन सिटी व मेडीसिटी विकसित की जा रही है। वहीं, साथ लगते सिसवां डैम को सुखना लेक की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

मेट्रो स्टेशन की सुविधा भी इलाके में
न्यू चंडीगढ़ को गमाडा ने चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया है। पूरे इलाके को विभिन्न सेक्टरों में बांट दिया गया है। वहां पर भी 13 सेक्टर नहीं बसाया गया है। रोड नेटवर्क के अलावा मेट्रो स्टेशन की सुविधा भी वहां पर लोगों को मिलेगी। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए कई पांच सितारा होटल व शापिंग मॉल भी वहां पर दस्तक दे चुके हैं। इसके अलावा गमाडा ने वहां पर स्कूल समेत कई बुनियादी चीजें भी मुहैया करवाने की दिशा में कदम उठाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें