फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गा मामले में नया विवाद: पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दागी डीएसपी को भेजा, भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने किया दावा

Sat, 07 May 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनजिंदर सिरसा ने कहा कि भोला ड्रग केस के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के कहने पर ही कुलजिंदर को मोहाली का डीएसपी लगाया गया। सरबजीत पुलिस से बर्खास्त हो चुका है और कई राज्यों में वांछित है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के डीएसपी केएस संधू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से भाजपा युवा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी में शुक्रवार को पूरे दिन बवाल मचा रहा। वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए जिस डीएसपी को भेजा था, वह दागी है और उसके नशा तस्करों से संबंध हैं। यह दावा भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने किया है। सिरसा ने कई ट्वीट कर कहा कि नाम को बदलने से किसी व्यक्ति के अतीत और कुख्यात कार्यों में बदलाव नहीं आता है। बग्गा को गिरफ्तार करने आए केएस संधू वही कुलजिंदर सिंह हैं जिनका अतीत बदनाम है।

विज्ञापन

 

सिरसा ने कहा कि भोला ड्रग केस के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के कहने पर ही कुलजिंदर को मोहाली का डीएसपी लगाया गया। सरबजीत पुलिस से बर्खास्त हो चुका है और कई राज्यों में वांछित है। इस समय वह जेल में है और उसके खिलाफ नशा तस्करी के करीब छह केस चल रहे हैं। तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के साथ हुई सरबजीत की बातचीत के एक लीक ऑडियो में दावा किया गया था कि उसे कुलजिंदर पर पूरा भरोसा है।

वह कोई भी अवैध ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। सिरसा ने एक अखबार के हवाले से कहा कि तस्कर सरबजीत पंजाब के तत्कालीन डीजीपी चट्टोपाध्याय को कहा था कि कुलजिंदर सिंह को मोहाली में डीएसपी तैनात करो। सिरसा ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने गिरफ्तारी के अवैध ऑपरेशन को अंजाम देने और अपने राजनीतिक विरोधियों को सबक सिखाने के लिए कुलजिंदर सिंह का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें