फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Loot: मास्टरमाइंड मनी के पिता की शराफत की दी जाती थी मिसाल, दिखावे के लिए करता था समाजसेवा

Sat, 17 Jun 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)

सार

मनजिंदर सिंह मनी की मां और भाई का कहना है कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि मनी किसी अपराध में लिप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि मनी आम आदमी पार्टी और नौजवान सभा में रहते हुए पौधारोपण सहित समाजसेवा के अन्य कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था
विज्ञापन
लुधियाना लूट का मुख्य आरोपी (लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के राजगुरु नगर स्थित सीएमएस कंपनी से साढे़ आठ करोड़ की लूट मामले का मुख्य आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ मनी के बारे में पुलिस ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मनी हलवारा के गांव अब्बूवाल का रहने वाला है। वह आम आदमी पार्टी का सक्रिय सदस्य है। 

विज्ञापन


उसकी मां और भाई को कभी शक नहीं हुआ कि वह किसी अपराध में लिप्त है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मनी आम आदमी पार्टी और नौजवान सभा में रहते हुए पौधारोपण सहित समाजसेवा के अन्य कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: विशेष सत्र में विपक्ष को मिलेगा कम समय, पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद स्थगित होगी कार्यवाही

आम आदमी पार्टी ब्लॉक सुधार के सीनियर नेता लक्की अब्बूवाल ने बताया कि मनजिंदर सिंह उर्फ मनी उनकी पार्टी का सक्रिय सदस्य है और नौजवान सभा का सरगर्म सदस्य है। लक्की अब्बूवाल ने कहा कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि मनी कोई अपराध कर सकता है। 

विज्ञापन


पिता की शराफत की दी जाती थी मिसाल
गांव के लोगों के अनुसार, मनी के मरहूम पिता मुकंद सिंह की शराफत की आज भी मिसाल दी जाती है। मनी का एक भाई यूके में है और एक स्कूल टीचर है। मनी पिछले चार-पांच साल से सीएमएस कंपनी में कैश डालने का काम देखता था।



ग्रामीणों के अनुसार, मनी कई बार कंपनी की गाड़ी भी घर लाया करता था और हूटर मारकर गांववासियों पर रौब झाड़ता था। इतने बड़े लूटकांड में मनी के शामिल होने की खबर के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं।  



घर में लगा रखी है मंत्रियों, विधायकों के साथ वाली फोटो 
मनजिंदर सिंह उर्फ मनी खुद को बड़ा नेता साबित करने के लिए खुद विधायक और मंत्रियों से सीधा संपर्क रखता था। आप के कई मंत्रियों, स्थानीय विधायक और अन्य नेताओं के साथ तस्वीरों से उसके घर की दीवारें पटी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, मनी ने ही शिकायत करके गांव के सरपंच रविंदर सिंह धालीवाल को सस्पेंड करवाया था। लोगों के अनुसार, मनी गांव में बनी नौजवान सभा का कर्ताधर्ता था और दिखावे के लिए समाजसेवा भी करता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें