फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नोटिफिकेशन, 10 गुना तक बढ़ सकता है फैंसी नंबरों का रिजर्व प्राइज

Thu, 11 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रशासन अब सीएच सीरीज नंबरों के लिए नई अधिसूचना जारी करने जा रहा है। इसमें फैंसी नंबरों का रिजर्व प्राइज 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है ताकि कोई भी फैंसी नंबरों को अपने लिए होल्ड न कर सके। जिस नोटिफिकेशन के आधार पर ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने सीएच 01 बीएम सीरीज का पहला नंबर अपनी पत्नी के लिए बुक करवाया था, उस नोटिफिकेशन को प्रशासन ने वापस ले लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट वीरवार को अपनी पत्नी के लिए बुक करवाया नंबर सरेंडर कर सकते है। सीएच-01 बीएम सीरीज का नंबर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। जिसका रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है।

ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी केके जिंदल ने कहा कि प्रशासन जल्द ही इस संदर्भ में एक नई नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। जिंदल ने कहा कि पुरानी पॉलिसी होल्ड कर दी है। जिंदल ने कहा कि पुरानी पॉलिसी के नियमों के तहत नंबर ब्लॉक किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें