गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। ओपीडी का नया समय 16 मई से 15 जुलाई तक लागू होगा। जीएमसीएच में अब सुबह 7 से 10 बजे तक ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन होगी।
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी टाइमिंग रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं के समय में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। डीएचएस ने बताया कि जीएमएसएच-16 में ओपीडी टाइमिंग सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं अपने सुनिश्चित समय पर दी जाएंगी।