फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे ऑफर के साथ लांच हुए 3 नए स्मार्टफोन

Sat, 18 Jan 2014 04:14 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नोकिया इंडिया ने दो नए लूमिया स्मार्टफोन, नोकिया लूमिया 1320 और नोकिया लूमिया 525 को चंडीगढ़ में लांच कर दिया।
विज्ञापन


नए नोकिया लूमिया 1320 में 6 इंच की स्क्रीन और विंडोज फोनों के लिए नवीनतम एडवांस सॉटवेयर भी हैं। नोकिया इंडिया डायरेक्टर नार्थ रवि कुंवर ने कहा कि नोकिया लूमिया 1320 हमारे विंडोज फोन पोर्टफोलियो का एक अभिन्न हिस्सा है।

इससे हम अपने इनोवेशंस का विस्तार करते हुए अपने ग्राहकों को बेहतरीन नोकिया अनुभव दे सकते हैं जो कि विंडोज फोन की रेंज में बड़ी स्क्रीन के संग है।

नोकिया लूमिया 1320 से जीवंत होगी जिंदगी
नोकिया लूमिया 1320 में कई हाईएंड लूमिया इनोवेशंस हैं जो कि 6 इंच के एक बड़े 720 पी डिस्प्ले और नए नोकिया कैमरा एप्प के साथ एक दूसरे मूल्य वर्ग में पेश किया गया है।
विज्ञापन


इमेजिंग एप्पस की उपलब्ध विस्तृत रेंज के साथ लूमिया 1320 सर्वाधिक प्रिय अनुभव देता है जैसे कि असीमित एड-फ्री म्यूजिक और नोकिया मिक्स रेडियो की ग्लोबल मैपिंग और हीयर की लोकेशन सर्विसेज हैं।

नोकिया स्टोरीटेलर ने जिंदगी की कहानियों को 6 इंच स्क्रीन के साथ नोकिया लूमिया 1320 पर प्रस्तुत किया है और इसमें ऑटोमैटिक इंटीग्रेटिंग इमेजस को हीयर लोकेशन इंफॉर्मेशन के साथ एक मैप पर एक नियमित तस्वीरों की यात्रा के साथ नया अनुभव मिलेगा।

एक्सबॉक्स के साथ नई गेम्स को भी आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। बिग फ्लिक्स, योअरमूवीज और वीमियो प्रो, 3 माह के सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री हैं और आप एक छह इंच स्क्रीन पर इनका शानदार आनंद ले सकते हैं।

वहीं काफी सारा कंटेंट 7 जीबी फ्री स्काईड्राइव पर स्टोरेज या माइक्रो एसडी कार्ड पर स्टोर किया जा सकता है। नोकिया लूमिया 1320 ओरेंज, यैलो, व्हाइट और ब्लैक रंग में 23999 रुपये में उपलब्ध है।

नोकिया लूमिया 525: बेहद सुविधाजनक दाम पर
इसमें हाईएंड इनोवेशंस और अनुभव हैं। नए नोकिया लूमिया ब्लैक वर्जन ऑफ विंडोज फोन 8 आपरेटिंग सिस्टम से युक्त ये एक फन और कलरफुल स्मार्टफोन है जो कि कई शानदार नोकिया इमेजिंग अनुभव प्रदान करता है जो कि इसके हाईएंड वेरिएंट्स में होते हैं।

वहीं हीयर के मैप्स और नेवीगेशन और नोकिया मिक्सरेडियो से फ्री म्यूजिक भी है। चार इंच की सुपर सेंसटिव टचस्क्रीन और 1 जीबी रैम के साथ ये गेमिंग और मनोरंजन का अनुभव देता है।

रेस शूट विन: नोकिया लूमिया 525 में भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार पेशकश है और इस पर 2025 रुपए के प्रीमियम गेस का एक विशेष पैकेज गेमलॉट की तरफ से पूरी तरह से मुत है।

गेमलॉफ्ट ऑफर एयरटेल, वोडाफोन, एयरसेल, रिलायंस और आइडिया नेटवर्क के ग्राहकों के लिए 31 मार्च, 2014 तक है। इसमें एक्सबॉक्स गेमिंग भी पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है। नोकिया लूमिया 525 ओरेंज, यलो, व्हाइट और ब्लैक रंग में 10399 रुपये की कीमत से शुरू है
विज्ञापन


फ्री 20 जीबी स्काईड्राइव
नोकिया ने सभी नए नोकिया लूमिया डिवाइसिज की 07 जनवरी से 31 जनवरी तक खरीद पर 20जीबी स्काईड्राइव स्टोरेज एक साल की फ्री है। इन सभी ग्राहकों को पर 15 फरवरी तक www.nokia.com/XX-yy/20gbfree रजिस्टर करवाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें