फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट की सुपरफास्ट स्पीड देगा ये अनोखा स्मार्टफोन

Mon, 13 Jan 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपका नेट जबरदस्त स्पीड पकड़ेगा। जी हां, आकाश टैबलेट बनाने वाली कंपनी डाटा विंड मोबाइल मार्केट में लेकर आई है नया पॉकेट सर्फर स्मार्टफोन। जिसकी कीमत 3499 रुपये से लेकर 6499 रुपये तक है।
विज्ञापन


डाटा विंड ने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। इन स्मार्टफोन में पाकेट सर्फर 5 एक्स, पाकेट सर्फर 5 और पाकेट सर्फर थ्री जी 5 शामिल हैं।

इनकी लांचिंग के मौके पर डाटा विंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा कि इन स्मार्टफोन को उन्होंने ग्रामीण इलाकों के संग आम आदमी के लिए डेवलप किया है। यह स्मार्टफोन नेट की स्पीड को सुपरफास्ट कर देंगे।

चाहे टू जी सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से भी कोई साइट तीन सेकेंड्स में खुल जाएगी। इसकी वजह है कि डाटा विंड ने यूके में प्रोक्सी सर्वर लगाया है। ग्राहक जैसे ही फोन में सिम कार्ड डालेगा। उसका सर्वर पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आम स्पीड की अपेक्षा यह स्पीड खास होगी।
विज्ञापन


पॉकेट सर्फर 5 एक्स
नेटवर्क जीएसएम-एज, ब्लू ट्रुथ, एफएम रेडियो
सिम कार्ड-ड्यूल
आपरेटिंग सिस्टम-लिनक्स
सीपीयू-कोरटेक्स ए8-ए गीगा हर्ट्ज
कैमरा-फ्रंट वीजीए
बैटरी-तीन घंटा टाक टाइम, एक दिन स्टैंडबाई
स्क्रीन-पांच इंच टीएफटी टच डब्ल्यूक्यूवीजीए
पोर्ट-माइक्रो एसडी और माइक्रो यूएसबी
रेट्स-3499 रुपये
--------------------
पाकेट सर्फर-5
नेटवर्क-जीएसएम-एज, वाई-फाई, ब्लूट्रुथ, एफएम रेडियो
सिम-ड्यूल सिम
आपरेटिंग सिस्टम-एंड्रायड 4.0
सीपीयू-कोरटेक्स ए-9-एक गीगी हर्ट्ज
कैमरा-फ्रंट वीजीए-रियर दो मेगा पिक्सल
बैटरी-तीन घंटे टाक टाइम, दो दिन स्टैंडबाई
स्क्रीन-पांच इंच टीएफटी कैपेसिटेटिव डब्ल्यूवीजीए
पोर्ट-माइक्रो एसडी, माइक्रो यूएसबी
दाम-4999 रुपये
-------------------------
पॉकेट सर्फर थ्री जी-5
नेटवर्क-थ्री यूएमटीएस डब्ल्यूसीडीएमए
जीएसएम, एज, वाईफाई, ब्लूट्रुथ, एफएम रेडियो
सिम-ड्यूल सिम
आपरेटिंग सिस्टम-एंड्रायड 4.2 जैली बीन
सीपीयू-कोरटेक्स ए-7, ड्यूल कोर-1.2 गीगा हर्ट्ज
कैमरा-फ्रंट वीजीए, रियर पांच मेगा पिक्सल
स्क्रीन-पांच इंच टीएफटी, कैपेसिटेटिव डब्ल्यूवीजीए
पोर्ट-माइक्रो एसडी, माइक्रो यूएसबी
दाम-6499 रुपये
------------------------
कनाडा में बर्गर के दाम पर टैबलेट
कनाडा में आकाश टैबलेट की कीमत 37.99 डालर है। यह कीमत लार्ज पिज्जा (चालीस डालर) और आईपैड कवर (चालीस डालर) के लगभग है। डाटा विंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने बताया कनाडा में यूबी स्लेट सेवन सीआई की कीमत 37.99 डालर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें