फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए नया सरकारी फरमान

Mon, 28 Apr 2014 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पैट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने रसोई गैस संचालकों की मुसीबत और बढ़ा दी है। पहले ही गैस उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए विभिन्न पचड़ों से उलझ रहे थे, अब नया फरमान भी जारी हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को साल में नौ की बजाय बारह सिलेंडर तो मिल जाएंगे लेकिन हर माह उपभोक्तओं को एक ही सिलेंडर मिलेगा। पहले हर बीस दिन के बाद उपभोक्ता नया गैस सिलेंडर बुक करा सकता था।

लेकिन अब सरकार के इस फरमान ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। अब एक माह में एक ही सिलेंडर अलॉट किया जाएगा। दूसरा सिलेंडर चाहिए तो उपभोक्ताओं को एक और औपचारिकता से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

महीने में दूसरे सिलेंडर के लिए अर्जी दो

रसोई गैस उपभोक्ताओं को अगर माह में दूसरा सिलेंडर चाहिए तो उन्हें एक लिखित अर्जी गैस एजेंसी में देनी होगी। जिसमें उपभोक्ता एक ठोस वजह लिखेगा कि उसे दूसरा सिलेंडर क्यों चाहिए?

एजेंसी संचालक  अर्जी को इसके लिए गठित की गई स्पेशल कमेटी के पास भेजेगा। इसके बाद संबंधित अधिकृत कमेटी उपभोक्ता की ठोस वजह का आंकलन करके अगर उचित समझेगी तो अनुमति देगी अन्यथा नहीं।

विशेष कमेटी की अनुमति के बाद ही एजेंसी संचालक उपभोक्ता को महीने में दूसरा सिलेंडर देगा। उधर, आईओसी के सहायक मैनेजर नवीन मुखीजा ने बताया कि संबंधित कमेटी के आदेशों के बाद ही दूसरा सिलेंडर दिया जाएगा। उनके अनुसार फिलहाल चुनाव तक तो यही हालात रहने की संभावना है।

एजेंसियों पर भिड़े संचालक-ग्राहक

इन निर्देशों के चलते अंबाला की सभी गैस एजेंसियों ने महीने में उपभोक्ताओं को एक ही सिलेंडर देना तो शुरू कर दिया है लेकिन इसके चलते आए दिन उपभोक्ताओं से झगड़े की नौबत आ रही है।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्होंने आदेशों के सर्कुलर निकालकर रख लिए हैं, क्योंकि जब उन्हें ये बताया जाता है तो उपभोक्ता भड़क जाता है और बहसबाजी पर उतारू हो जाता है।

इधर उन्हें सरकार का फरमान पढ़ाया जाता है। सरकार का फरमान अजीब है। जब सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर उपभोक्ताओं को देने हैं, तो उसमें हर महीने एक सिलेंडर की बंदिश क्यों। इससे आए दिन ग्राहकों और एजेंसी संचालकों में तकरार से परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

लोगों की भी सुनें

सिटी निवासी तरुण का कहना है कि सरकार ने गैस उपभोक्ताओं को परेशान करने का ठेका ले रखा है।
सिटी निवासी राजबीर ने बताया कि जब 12 सिलेंडर देने हैं तो इस तरह की बंदिशें क्यों।
सिटी के राजदीप सिद्धू ने बताया ज्वाइंट फैमिली वालों का सिलेंडर 20 से 25 दिन में खत्म हो जाता है, तो वे लोग क्या करेंगे।
कैंट निवासी कंचन का कहना है कि सिलेंडर के लिए अर्जी लिखनी है लेकिन जिन्हें लिखना-पढ़ना नहीं आता वे अर्जी लिखाने कहां जाएं। यह भी बताए सरकार।
कैंट निवासी कर्ण कुमार के अनुसार सरकार लोगों को दुखी करना बंद कर दे और सिलेंडर की व्यवस्था पहले जैसे ही करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें