फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 30 लाख रुपये की नकदी, आयकर विभाग के हवाले

Wed, 25 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी 30 लाख रुपये की नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान थाना डिवीजन सात की पुलिस ने एक गाड़ी से तीस लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जिस गाड़ी से नकदी बरामद की गई है उसको एक ब्रेड कंपनी के मुलाजिम लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी वाले से रुपयों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही पर उन्होंने कुछ नहीं दिखाया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने उक्त नकदी आयकर विभाग के अधिकारियों के पास जमा करवा दी है। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने समराला चौक के पास विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्पेशल नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान प्रतिष्ठित ब्रैड निर्माता कंपनी के मुलाजिम गाड़ी लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उन्हें रोका। तलाशी में पुलिस को उनके कब्जे से तीस लाख रुपये की नकदी बरामद मिली। पुलिस ने जब नकदी के संबंध में पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को दे दी। इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि अब आयकर विभाग के अधिकारी जांच करेंगे कि उक्त लोग पैसे कहां से लाए थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अवैध शराब और चालू भट्ठियों समेत सामान बरामद

गांव आलोवाल में पकड़ी शराब के ड्रम को दिखाते हुए पुलिस मुलाजिम - फोटो : अमर उजाला
सीआईए स्टाफ गुरदासपुर ने थाना धारीवाल के अंतर्गत गांव आलोवाल में रेड करके भारी मात्रा में अवैध शराब और दो चालू भट्ठियां बरामद की हैं। पुलिस की रेड करने पर आरोपी यहां से भागने में कामयाब हो रहे।

एएसआई गोबिंद प्रसाद ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि गांव आलोवाल में विधानसभा चुनावों को लेकर अवैध शराब निकाली जा रही है। जिसके कारण पुलिस ने रेड करके 60 बोतल कच्ची शराब, दो चालू भट्ठियां, 800 मिली लीटर लाहन दो चालू भट्ठियां और दो केन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाई शुरू कर डाली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें