फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को बहुत जल्द मिलेगा ऑडिटोरियम

Mon, 17 Feb 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई सालों के इंतजार के बाद शहर को ऑडिटोरियम मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सेक्टर-62 स्थित नेचर पार्क में बनने वाले अल्ट्रा मार्डन ऑडिटोरियम का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्कूल एवं हाई लेवल ब्रिज का भी उन्होंने नींव पत्थर रखा। सभी प्रोजेक्टों का काम निश्चित तय अवधि में पूरा होगा।

इस मौके पर बताया गया कि यह ऑडिटोरियम अपनी तरह का पहला मल्टीयूटिलटी ऑडिटोरियम होगा। इस पर करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। ऑडिटोरियम करीब चार एकड़ जगह में बनाया जाएगा।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने सेक्टर-70 में तीस करोड़ की लागत से बनने वाले मेरीटोरियस स्टूडेंट्स के लिए बनने वाले रेजिडेंशियल स्कूल का नींव पत्थर रखा। स्कूल 7.20 एकड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल बनने का काम तेजी से चल रहा है। फिर डिप्टी सीएम ने 105.11 करोड़ रुपये की लागत से एसएएस नगर के सेक्टर 73/74 के जंक्शन से नेशनल हाईवे-21 खरड़ तक की 200 फुट चौड़ी सड़क पर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का नींव पत्थर रखा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मोहाली में लंबे समय से ऑडिटोरियम बनाने की मांग चली आ रही थी। जिसे पूरा किया जा रहा है। जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में 180 करोड़ रुपये का लागत से मोहाली, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर एवं पटियाला में 12वीं कक्षा के  मेरीटोरियस विद्यार्थियों के लिए रेजिडेंशियल स्कूल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


जहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क गुणात्मक शिक्षा देकर समय के बराबर बनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुल का काम भी तय टाइम में पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें