फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलका की राह का रोड़ा बने पार्टी महासचिव

Mon, 17 Feb 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के पैराशूट से उतरे उम्मीदवार एचएस फुल्का की लैंडिंग में पार्टी महासचिव बलबीर अग्रवाल ने अड़ंगा लगा दिया है।
विज्ञापन


बलबीर अग्रवाल ने खुलेआम फुल्का को उम्मीदवार बनाने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है, लेकिन टिकट बाहर के आदमी को थमा दी गई, इससे कार्यकर्ताओं में रोष है।

बलबीर ने यह आरोप भी लगाया है कि उम्मीदवारों के चुनाव के लिए बनाए नियमों को ताक में रखकर लोकसभा टिकटों को बेचा जा रहा है। वह इसके खिलाफ पार्टी मंच पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


उनका मानना है कि पार्टी को इस पर फिर से विचार करना होगा। वहीं आप के प्रदेश संयोजक हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने बलबीर अग्रवाल द्वारा भ्रामक खबरें फैलाने को गंभीरता से लिया है।

पार्टी की तरफ से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें बलबीर अग्रवाल से तीन दिन में लिखित तौर पर जवाब मांगा गया है।

आप ने रविवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें लुधियाना से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ वरिष्ठ एडवोकेट एचएस फुल्का को टिकट दिया गया है।

फुल्का को टिकट देने के बाद से ही आम आदमी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। पार्टी महासचिव बलबीर अग्रवाल ने कहा कि वह 2006 से केजरीवाल से जुड़े हुए हैं, जबकि केजरीवाल और आप को कोई जानता तक नहीं था।

पंजाब में आप का आधार मजबूत करने के लिए उन्होंने 22 जिलों में घूम-घूम कर सदस्य बनाएं। 26 जनवरी से चलाए अभियान के बाद शहर में जगह-जगह स्टॉल लगा कर 1.17 लाख नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।

लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार के चयन को लेकर संभावित उम्मीदवार के कामकाज की समीक्षा, इंटरव्यू और बाकायदा पूरे नियम बनाए गए थे। लेकिन पार्टी ने पैसे के दबाव में आकर फुल्का को टिकट दे दिया। जबकि वे शहर के लिए नए हैं। उनको यहां के  बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है।

बलबीर के अनुसार तीन हजार लोगों ने उनके खिलाफ अपना विरोध भी ऑन लाइन दर्ज कराया है। बलबीर ने खुला चैलेंज किया है कि आप उनके  और फुल्का के बीच खुला डिबेट कराएं, जो जीतेगा उसे ही टिकट दिया जाए।

बलबीर ने कहा कि वह दफ्तर में बैठ कर इंटरव्यू का इंतजार ही करते रह गए, जबकि बाहरी लोग टिकट भी ले आए। इसके अलावा भी बलबीर अग्रवाल ने पार्टी के कामकाज पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

दंगा पीड़ित देंगे शिरोमणि अकाली दल का साथ
लुधियाना से आप के उम्मीदवार एचएस फुल्का से दंगा पीड़ितों ने भी फिलहाल किनारा कर लिया है। दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरजीत सिंह का कहना है कि चुनावों में उनका समर्थन शिरोमणि अकाली दल को रहेगा।
विज्ञापन


अकाली दल ने पंजाब में दंगा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए काफी काम किया है। इसके अलावा पीड़ित लोगों को कई तरह की सहूलियतें भी दी गई हैं। 1984 के सिख दंगों में मारे गए लोगों के केस लड़ने पर सुर्खियों में आए वकील एचएस फुल्का को आप ने लुधियाना से चुनाव मैदान में उतारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें