फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी स्वयंसेवकों को नई शिक्षा नीति से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की एनसीसी इकाई ने बुधवार को नई शिक्षा नीति 2020 पर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को भारतीय शिक्षा के परिदृश्य में बदलाव के लिए नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण और रूपरेखा के बारे में अवगत कराना गया। वेबिनार में 35 से अधिक एनसीसी स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने नई शिक्षा शिक्षा प्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। वेबिनार की शुरुआत एनईपी- 2020 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के साथ हुई,। इसके बाद एनसीसी अधिकारी और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. अंजू लता ने नई शिक्षा नीति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्राचीन शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने के प्रयास के साथ-साथ विद्यार्थियों को वैश्वीकरण के लिए अपेक्षित कौशल से भी समृद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें