फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एमई ईसीई कोर्स को एनबीए ने दी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एमई ईसीई कोर्स को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन) से मान्यता मिली है। वहीं इसके स्नातक कोर्स को वर्ष 2015 में ही एनबीए की मान्यता मिल गई थी। विभाग के कोर्स एआईसीटीई से भी मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

ईसीई के कोऑर्डिनेटर डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि एनबीए की मान्यता के लिए विभाग ने वर्ष 2020 में आवेदन किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में एनबीए की टीम ने विभाग का दौरा किया। इसमें विभाग के कोर्स का विजन, मिशन, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशो, पब्लिकेशन के साथ विद्यार्थियों की प्लेसमेंट आदि को देखा गया था। इस मान्यता के बाद अब विभाग को रिसर्च ग्रांट लेने में आसानी होगी। कई बार डीएसटी रिसर्च ग्रांट के लिए मान्यता देखती है। इसके साथ ही विभाग के विद्यार्थियों की प्लेसमेंट भी बढ़ेगी। वहीं बाहरी देशों के विद्यार्थियों का नामांकन (एनरोलमेंट) बढ़ेगी। बाहरी विद्यार्थी एनबीए से मान्यता प्राप्त संस्थान को दाखिले के लिए प्राथमिकता देते हैं। इसके साथ ही एमई सीएसई और एमई मेकेनिकल को भी एनबीए से मान्यता मिल गई है।
डीयूआई ने एनबीए की सिफारिशों पर काम करने के लिए किया प्रेरित
एमई ईसीई कोर्स के लिए विभाग को तीन साल वर्ष 2024 तक के लिए एनबीए की मान्यता मिली है। इसके लिए डीयूआई रेणु विग ने विभाग के कर्मचारियों के प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में एनबीए की सिफारिशों पर काम किया जाए, जिससे विभाग की तरक्की हो। वहीं को-ऑर्डिनेटर डॉ. नरेश ने विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यूआईईटी के निदेशक प्रो. जेके गोस्वामी ने भी इस मौके पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें