नवरात्र पर्व शनिवार से प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ माता मनसा देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगी, लेकिन सीटीयू तीन दिन बाद सोमवार को स्पेशल बस सर्विस शुरू करेगा। रविवार को छुट्टी के दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं के माता मनसा देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचने की संभावना है।
लेकिन सीटीयू ने चार अक्तूबर से स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। विभाग 10 बसें माता मनसा देवी मंदिर के लिए चलाएगा जिसमें से पांच बसें जीरकपुर से मनसादेवी और पांच बसें सेक्टर 17 से चलाई जाएंगी। जीरकपुर से रूट का फैसला सोमवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा।
सेक्टर - 17 और जीरकपुर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मनसा देवी मंदिर तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सोमवार को मीटिंग की जाएगी।
-अमित गुप्ता, जीएम, सीटीयू