मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू दल-बदलू हैं। ऐसे लोग सत्ता की खातिर रोज पार्टियां बदलते हैं। सिद्धू जैसे मौकापरस्त सियासतदानों की कांग्रेस में शमूलियत से राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सीएम बादल बुधवार को कपूरथला में दो देहाती और एक शहरी क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम ने कहा कि सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय उन्हें सियासी बनवास की ओर धकेल देगा, क्योंकि पंजाब के लोग अपनी मां पार्टी से गद्दारी करने वालों को कतई माफ नहीं करेंगे।
चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा की ओर से क्लीन स्वीप से गदगद बादल ने कहा कि ऐसा ही पंजाब के विधानसभा चुनाव में होगा।कैप्टन अमरिंदर सिंह और खुद के लाइफ स्टाइल के सवाल पर सीएम ने कहा कि वह तो जनता के सेवक हैं और कैप्टन बादशाह हैं।