25 दिसंबर को फाजिल्का के दीनदयाल उपाध्याय खेल स्टेडियम में होने वाली प्रांत स्तरीय किसान मोर्चा रैली की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
रैली को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने अबोहर के संगम पैलेस में भाजपा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय उपप्रधान राकेश पंचकोसी ने बताया कि रैली में पंजाब भर के किसान शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला विशेष रूप से पहुंचकर इसे संबोधित करेंगें।
25 दिसंबर को दीनदयाल उपाध्याय खेल स्टेडियम में आयोजन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि रैली में अधिक से अधिक किसानों को लाएं ताकि केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
रैली में अबोहर व बल्लूआना हलके से करीब 15000 हजार किसान शामिल होने की संभावना है।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जिला प्रधान अशोक ढाका, जिलामहामंत्री संजय मानधानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु डेलू, भाजपा
सैदांवाली मंडल प्रधान मदन लाल माल, अबोहर देहात मंडल प्रधान पूर्णचंद गेदर मौजूद थे।