फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- सरकार राहत की बजाय किसानों का गला घोंटने में लगी

Mon, 28 Sep 2020 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
किसान सभा को संबोधित करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंबे समय से चुप्पी साधे पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अब किसानों के मुद्दे पर मुखर हैं। सोमवार को वह संगरूर के मानावाल गांव में आयोजित किसान सभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों व कर्मचारियों का वेतन कई गुना बढ़ा लेकिन किसानों की फसल की एमएसपी  (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मात्र 15 गुना ही बढ़ा। केंद्र सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उनका गला घोंटने में लगी है।

विज्ञापन


पिछले 40 वर्षों में पंजाब व हरियाणा के किसानों ने देश का पेट भरा लेकिन सरकारों ने कम पैसे व कम एमएसपी पर किसानों की फसल उठाई। आज राज्य सरकारें केंद्र से अपने हक की भीख मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को इस्तेमाल कर फेंकने वाली नीति अपनाई जा रही है। किसानों के मुद्दे पर राजनीतिक दल आपस में न बंटें और कृषि कानूनों से पैदा समस्या का एकजुट होकर समाधान ढूंढें।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 12 हजार गांव यदि एकजुट हो गए तो केंद्र सरकार की जड़ें हिला देंगे। किसानों को बांटने वालों के खिलाफ वे डटकर खड़े होंगे। किसानों के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो जाएं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि सभी बंटकर चलेंगे तो कोई हल नहीं निकलेगा। नए कृषि कानूनों से किसान ही नहीं बल्कि अन्य वर्ग भी प्रभावित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें