फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब, बोले- दिखावा है हरसिमरत का इस्तीफा 

Mon, 28 Sep 2020 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूल्लों सोमवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानून के विरुद्ध किसानों की जीत की अरदास की। बाजवा ने कहा कि परिवार द्वारा श्री हरमंदिर साहिब में रखवाए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शामिल होने वह यहां आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून के विरुद्ध प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों को आपसी मतभेद भुलाकर किसानी के हित में एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन कानून पर हस्ताक्षर कर किसानों के डेथ वारंट पर पर दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैसी ही गलती की है जैसी ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ समझौता कर उसे टैक्स वसूलने के अधिकार देने की थी।

आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 123वां जन्म दिवस है। इस दिन संघर्ष कर रहे किसानों को समर्थन देना बहुत महत्वपूर्ण है। किसान कोरोना और तेज गर्मी के बीच रेलवे ट्रैक पर बैठ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इससे पहले बाजवा ने श्री गुरु राम दास लंगर भवन में बर्तन मांजने की सेवा भी की।    
विज्ञापन


दिखावा है हरसिमरत का इस्तीफा 
इस दौरान अकाली दल पर तंज कसते हुए बाजवा ने कहा कि सुखबीर बादल ने एनडीए को नहीं छोड़ा, हरसिमरत कौर का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा मात्र दिखावा है। अकाली दल किसानों को धोखा देने का प्रयास कर रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अकाली दल को चिंता हो गई थी कि वह प्रदेश के राजनीतिक पटल पर अलग-थलग पड़ जाएगा। इस डर से सुखबीर बादल ने यह कदम उठाया है। बाजवा ने कहा कि अकाली दल प्रदेश की राजनीति में एक तमाशा बन गया है। जिन विधेयकों का समर्थन प्रकाश सिंह बादल कर रहे थे, एकाएक उनका विरोध करने पर अकाली दल क्यों मजबूर हुआ, यह हर पंजाबी जानता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें