फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू का सिर कलम करने वाले को मिलेगा एक करोड़ का इनाम, हिंदू युवा वाहिनी का एलान

Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन की ओर से पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ फतवा जारी किए जाने के मामले पर सिद्धू ने ट्वीट कर अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा- डरपोक अपनी मौत से पहले कई बार मरते हैं, लेकिन बहादुर मौत का स्वाद एक बार ही चखते हैं। मैं उस जगह पर रहता हूं, जहां मन में डर नहीं होता और सिर ऊंचा रहता है। डर मुझे डराता नहीं है और मुझे अपने आप पर पूरा भरोसा है। मुझे भारत के लोकतंत्र और संविधान की अजेय भावना में पूरा विश्वास है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित हिंदू युवा वाहिनी ने ट्वीट के जरिये एलान किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा। इस संगठन ने सिद्धू पर मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया है। संगठन के आगरा यूनिट के अध्यक्ष तरुण सिंह ने सिद्धू के शहर आने पर टुकड़े-टुकड़े करने की चेतावनी तक दी है। 
 



उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू ने राजस्थान में एक चुनाव रैली में भाषण के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोला था। सिद्धू ने कहा था कि ‘चौकीदार तो चोर था, उसका कुत्ता भी चोर से मिल गया और योगी सबसे बड़ा भोगी है।’
विज्ञापन


हिंदु युवा वाहिनी की धमकी के बाद सिद्धू ने कहा- इससे पता चलता है कि पीएम मोदी एंड कंपनी गौरी लंकेश जैसे लोगों की आवाज धमकाकर, डराकर या जेल भेजकर लोकतंत्र की भावना की हत्या कर रही है। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि कन्हैया कुमार जैसे लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों की वैद्यता को विफल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के बजाय डंडा तंत्र और गुंडा तंत्र है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें