फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन तलाक' पर नवजोत सिद्धू ने कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 01 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
देश में मुस्लिम धर्म में तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस के बीच स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि समाज को हर महिला के स्वाभिमान का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि आज महिलाओं को राजनीति और अन्य क्षेत्रों में पचास प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जा रहा है। सच पूछें तो महिलाओं से ही असली ताकत मिलती है। सिद्धू रविवार को नोबल फाउंडेशन की तरफ से गुरु नानक देव भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके साथ जालंधर के पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला भी मौजूद थे।

फाउंडेशन की ओर से देश के निर्माण में अहम योगदान डालने वाली सात राज्यों की 18 महिला शख्सियतों को सममानित किया गया। सिद्धू ने नोबल फाउंडेशन के प्रयास की प्रशंसा की, वहीं महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'इसमें अभी और सुधार की जरूरत है'

- फोटो : File Photo
नवजोत सिंह सिद्धू ने देश में महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। आज समाज बदल रहा है और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हालांकि इसमें अभी और सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज सबसे जरूरी शिक्षा है।

साथ ही कहा कि नोबल फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षा देकर चलाई जा रही मुहिम से साफ है कि समाज में आज भी ऐसे लोग है जो अपने देश, समाज को बेहतर और आगे बढ़ा हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने इस मौके पर बाक्सिंग में नाम कमाने वाली बच्ची और महिला शख्सियत इंशा को एक लाख रुपये निजी तौर पर और नोबल फाउंडेशन को तीन लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया। 

सिद्धू ने वीवीआईपी कल्चर के बारे में कहा कि जो भी अच्छा काम करे, उसकी सराहना होनी चाहिए, चाहे वो पीएम हो या सीएम। टूरिज्म के बारे में पूछने पर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में टूरिज्म को प्रमोट करके रेवेन्यू कमाने के अवसर मौजूद है और जल्द ही इसकी नीति बनाकर इसे लागू किया जाएगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें