देश में मुस्लिम धर्म में तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस के बीच स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि समाज को हर महिला के स्वाभिमान का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।
सिद्धू ने कहा कि आज महिलाओं को राजनीति और अन्य क्षेत्रों में पचास प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जा रहा है। सच पूछें तो महिलाओं से ही असली ताकत मिलती है। सिद्धू रविवार को नोबल फाउंडेशन की तरफ से गुरु नानक देव भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके साथ जालंधर के पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला भी मौजूद थे।
फाउंडेशन की ओर से देश के निर्माण में अहम योगदान डालने वाली सात राज्यों की 18 महिला शख्सियतों को सममानित किया गया। सिद्धू ने नोबल फाउंडेशन के प्रयास की प्रशंसा की, वहीं महिला सशक्तीकरण पर बल दिया।