पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का सेहरा तो कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिर बंध गया, लेकिन अब नवजोत सिद्धू का क्या होगा? हालांकि पंजाब की नई सरकार में सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद देने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक उनकी भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार ही है।
जब कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी से मिलेंगे, जब सिद्धू पर कोई फैसला होगा। बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है।
वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने सटीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। पंजाब की नई सरकार में मेरी भूमिका वही तय करेंगे।