फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ एनजीटी पहुंचे सिद्धू, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, सोमवार को सुनवाई

Fri, 12 Jan 2024 09:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ एनजीटी में याचिका दाखिल की। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों की पहचान करके उनके विरुद्ध कार्रवाई और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य में जारी अवैध खनन के मुद्दे को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाया है। इसका खुलासा सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया। याचिका में पंजाब सरकार को प्रतिवादी बनाते हुए सिद्धू ने मांग की है कि अवैध खनन के लिए जिम्मेदार अफसरों की पहचान करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


याचिका में उन्होंने अवैध खनन रोकने में असफल रहने के लिए पंजाब सरकार को भी दोषी ठहराते हुए अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। सिद्धू की इस याचिका पर एनजीटी में सोमवार को सुनवाई होगी।

याचिका में सिद्धू ने यह भी कहा है कि पंजाब में बड़े स्तर पर अवैध खनन जारी है और खनन साइटों में बड़ी संख्या में क्रशर और खनन संबंधी मशीनरी इस्तेमाल की जा रही है, जिससे नदी तल खिसकने का खतरा बढ़ गया है। अवैध खनन के कारण ही निकटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है और पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने याचिका में एनजीटी को यह भी बताया है कि पंजाब में अवैध खनन का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंचा था, जहां सुनवाई के दौरान रोपड़ में अवैध खनन की बात सामने आई और यह भी खुलासा हुआ था कि जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी अवैध खनन में लगे लोगों का बचाव कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें