फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के घर में विराजे ढाई करोड़ के भगवान भोले नाथ

Sat, 03 May 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को शुभ लगन के अवसर पर होली सिटी एनक्लेव में अपने नए बने रहे घर में गृह प्रवेश किया। इस दौरान विभिन्न भाजपा नेता और सिद्धू के निकटवर्ती और कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सिद्धू की ओर से होली सिटी में नया घर बनाया जा रहा है। यह घर अभी निर्माणाधीन है। पंडितों की सलाह के अनुसार सिद्धू ने वहां पर हवन यज्ञ करवाया, पाठ करवाया, विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां, घर में भी बनाए गए मंदिर में स्थापित कीं।

पूर्ण विधि से इस मंदिर में एक पारद विश्वलिंग की भी स्थापना की गई है। चर्चा है कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। इस दौरान अलग-अलग जगहों से पंडित आदि भी बुला कर पूजा पाठ किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थीं। बहुत सी धार्मिक सामग्री और मूर्तिया सिद्धू की ओर से अपने पटियाला स्थित घर से भी यहां पर लाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें