फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन इलाकों में बिजली की कटौती

Sat, 03 May 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जरूरी मरम्मत के कारण शनिवार को गांव बैर माजरा और फैदा में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक, सेक्टर-19 ए और बी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक और न्यू पावर हाउस कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


11 केवी के फीडरों में आई समस्या
मोहाली शहर के चार प्रमुख फेज और साथ लगते इलाकों में रहने वाले लोगों को शनिवार तीन घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ेंगे। वजह है फेज-9 से स्थित 66केवी स्टेशन से चलने वाले 11 केवी के फीडरों में आई समस्या। इसकी इस दौरान विभाग द्वारा रिपेयर की जानी है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान फेज-10, 11, सेक्टर-48 सी, इंडस्ट्रियल एरिया व साथ लगते अन्य इलाकों में सुबह दस से साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर एक से ढाई बजे तक लाइन की रिपेयर की जाएगी। विभाग ने रिपेयर के काम के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सभी टीमें एक साथ काम करेंगी। वहीं, सारे काम पर विभाग के अधिकारियों की नजर रहेगी।

वहीं, जानकारों की मानें तो ऐसे में इन सभी फेज में दोपहर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

इससे पहले शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ व इसके साथ लगते इलाकों में रिपेयर का काम होने के चलते बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रही। इससे गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। लाइट न होने के चलते लोगों का घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो गया था।

डेराबस्सी में आठ घंटे का पावर कट
डेराबस्सी के पावरकॉम के जेई सुभाष ने बताया कि आदर्श नगर, शक्ति नगर, सरस्वती विहार, बालाजी नगर, गुलाबगढ़ क्षेत्र में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक व सैदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह समस्या लाइन की मरम्मत के चलते आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें