फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: राहुल के मंच पर सिद्धू बोले- मुझे ताकत देना, चन्नी ने कहा- मुझे किसी ओहदे की जरूरत नहीं, आप किसी को भी चुन लें

Thu, 27 Jan 2022 09:32 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जांलधर (पंजाब)

सार

जालंधर में राहुल गांधी के सामने नवजोत सिंह सिद्धू ने इशारों-इशारों में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि अगर यह दुविधा दूर होती है तो पार्टी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।  
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी व नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के जांलधर पहुंचे। यहां उन्होंने वर्चुअल रैली को संबोधित किया। रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर सीएम चेहरा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं मुख्यमंत्री चरणजी सिंह चन्नी ने कुर्बानी तक देने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को अच्छी सरकार देने के खातिर मैं कुर्बानी तक दूंगा।

विज्ञापन


सिद्धू का छलका दर्द, बोले- राहुल जी ताकत जरूर देना
जालंधर में कांग्रेस की वर्चुअल रैली में नवजोत सिंह सिद्धू का दर्द छलक गया और भावनाओं में आकर कहा कि राहुल जी मुझे फैसला लेने की ताकत जरूर देना। यह न हो कि मैं दर्शनी घोड़ा बनकर रह जाऊं। सिद्धू ने राहुल के समक्ष तीन मांगों को रखा और पंजाब में अपना एजेंडा लागू करने की मांग की। 

नवजोत सिद्धू ने जालंधर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब बदलाव देख रहा है। पंजाब से माफिया राज जड़ से उखाड़ा जाएगा। पंजाब को कर्ज मुक्त किया जाएगा। अब सिस्टम को बदलकर नया सिस्टम लाया जाएगा और नया पंजाब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी से तीन सवाल किए कि इस दलदल से कौन हमें निकालेगा व किस रोडमैप के सहारे निकाला जाएगा और इसे लागू करने के लिए चेहरा कौन होगा। अगर यह बताएंगे तो कांग्रेस की पंजाब में 70 सीटें होंगी। हम हाईकमान की मानेंगे लेकिन इस दुविधा से निकालना जरूरी है। अब मुझे ताकत जरूर देना।
विज्ञापन

 
मुझे किसी ओहदे की जरूरत नहीं, आप किसी को चुन लो: चन्नी
सीएम चन्नी ने मंच से सिद्धू को बुलाकर गले लगाया और कहा कि अच्छी सरकार देने के लिए मैं कुर्बानी दूंगा। आपने मुझे जो दे दिया, इससे अधिक क्या मिल सकता है? आप जो मुझे जिम्मेदारी दोगे उस पर मैं पहरा दूंगा। हम पंजाब को आगे लेकर जाएंगे, माफिया राज को खत्म करेंगे। मुझे किसी ओहदे की जरूरत नहीं है।

राहुल जी आप किसी का चेहरा आगे लेकर आओ, हम मिलकर चलेंगे। जैसे अंग्रेज यूके से देश लूटने आए थे, वैसे ही केजरीवाल पंजाब को लूटने आया है। ये काले अंग्रेज हैं। जब बुरी तरह हार रहे थे तो भगवंत मान को निकाल लिया। पंजाब के लिए मिलकर लड़ेंगे और पंजाब का भला करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें